The Chanakya TV Rajasthan

DUDU // SIR में उत्कृष्ट कार्य पर दूदू विधानसभा को राज्य स्तर पर सम्मान,

DUDU // उपखंड अधिकारी रमेश कुमार को जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी द्वारा किया गया सम्मानित

DUDU
DUDU

DUDU – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में उत्कृष्ट कार्य करने पर विधानसभा क्षेत्र दूदू को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर दूदू के उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रमेश कुमार को जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी द्वारा सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों की व्यापक जांच एवं सत्यापन किया जा रहा है,

वहीं प्रथम चरण में गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया गया। विधानसभा क्षेत्र दूदू द्वारा इस कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सटीक रूप से पूरा करने पर राज्य स्तर पर विशेष रूप से सराहा गया।

राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान ने विधानसभा दूदू की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रमेश कुमार को सम्मानित किया।इस मौके पर एसडीओ रमेश कुमार ने नागरिकों से अपील की कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र नहीं भरे हैं, वे शीघ्र अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र भरकर जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन किया जा सके।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

दूदू से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version