The Chanakya TV Rajasthan

DUDU // दूदू में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

DUDU // दूदू में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

DUDU
DUDU

DUDU // नगर पालिका मुख्यालय दूदू के भोजपुर रोड स्थित दाधीच धर्मशाला परिसर में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ से पूर्व पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात गणेश मंदिर से कथा स्थल तक भव्य पोथी एवं कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा रामद्वारा अंराई के संत राजाराम महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुई, जो मुख्य बाजार से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए धार्मिक उल्लास के साथ भाग लिया।

DUDU – कथा स्थल पर विधिवत कलश स्थापना के बाद राजाराम महाराज ने अपनी मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रारंभ किया। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि “श्रीमद् भागवत कथा एक कल्पवृक्ष के समान है। भगवान की भक्ति करने वाला प्राणी सदैव संपन्न रहता है। रुपया-पैसा ही इंसान को बड़ा नहीं बनाता, यदि धन इकट्ठा करना है तो भगवान के नाम का करें। भगवान का भजन करने से ही जीवन सफल होता है।”
कथा आयोजन 31 दिसंबर तक प्रतिदिन जारी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के दौरान महिलाओं द्वारा नृत्य-गान कर भक्ति का आनंद लिया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

दूदू से  डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल

Exit mobile version