DUNGARPUR // माथुगामडा में 8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न।

DUNGARPUR – डूंगरपुर प्रखंड के माथुगामडा गांव में 8 फरवरी, रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन माथुगामडा खास, माथुगामडा पाल, रेलड़ा, वाजेडा, नालफला, ढाणी एवं भाटपुर गांवों के सनातन समाज के लोगों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
पालक मनोहर सिंह जी रेलड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विराट हिंदू सम्मेलन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, माथुगामडा खास के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगी प्रकाश नाथ जी धोलागढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा की गई। इस अवसर पर 701 कलश यात्रा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।
DUNGARPUR – सम्मेलन में सफल एवं भव्य बनाने के लिए पूर्व में आयोजन समिति के सभी गणमान्य सदस्य की उपस्थिति रही मनोहर सिंह रेलड़ा पालक, ठा. सा. सज्जन सिंह जी अध्यक्ष, जीवनलाल नालफला, किशोर सिंह जी एवं शंकरलाल जी उपाध्यक्ष रमेश जी जैन संयोजक तथा कारीलाल जी पंचाल एवं मोहन जी यादव सह-संयोजक
कोषाध्यक्ष राकेश जी जैन समिति के अन्य सदस्यों भूपेंद्र सिंह जी, हीरालाल कटारा, देवीलाल कटारा एवं बाबूलाल कटारा शामिल रहे। प्रसार प्रमुख के रूप में दिलीप जी कटारा, बाबूलाल जी कटारा, प्रकाश जी कटारा, बदामी लाल भाटिया, निकुल कलाल एवं सूर्यप्रकाश ।
महिला शक्ति की ओर से रेखा कलाल, माया यादव एवं कोदरी देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई। संरक्षक मंडल में भगत शंकर जी, रमेश जी, गटू जी, देवा जी, लक्ष्मण महाराज, लालशंकर जी, हाजा भाई सहित अन्य सदस्यों को शामिल हुए
कार्यक्रम का संचालन हीरालाल यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन रमेश जैन ने किया।
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून