The Chanakya TV Rajasthan

DUNGARPUR // जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

DUNGARPUR // जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

DUNGARPUR
DUNGARPUR

DUNGARPUR – जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई।
जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहन राम विश्नोई ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी।बैठक में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने पूर्व में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

DUNGARPUR – उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सड़कों पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर अब तक की गई कार्रवाई, जिले में होने वाले दुर्घटनाओं को ई डाक पोर्टल पर अपलोड करवाने,

DUNGARPUR

DUNGARPUR – अस्पताल चौराहा, परशुराम चौराहा पर सड़क चौड़ाई करण के प्रस्ताव बनाकर भेजने, साबेला बाईपास पर नो एंट्री एवं दिशा सूचक संकेतक बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा ऑडिट की समीक्षा करते हुए दोवड़ा एवं आसपुर रोड की सड़क सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए।उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से वाहन चालकों की आंखों की जांच करवाने, नगरपरिषद को फुटपाथ पर अतिक्रमण हटवाने, तहसील चौराहे से नया बस स्टैंड तक सड़क पर अतिक्रमण हटवाने तथा विद्युत विभाग को डाइट के पास विद्युत पोल की शिफ्टिंग करवाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, सड़कों पर संकेतक पट्टिकाएं, रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विपिन मीणा सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

Exit mobile version