Dungarpur // अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह आयोजित ।

Dungarpur- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर आज यूनिसेफ (UNICEF), जिला पुलिस प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य ‘महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन, डूंगरपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के अदम्य साहस और समाज के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश सांखला, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री नागेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती स्वाति पारिख उपस्थित रहीं।
Dungarpur- कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान: कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं महत्वपूर्ण कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता समारोह में उपस्थित महिला सखी, काली यूनिट के सदस्यों एवं अन्य पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार ने महिला पुलिस कर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी की नई इबारत लिख रही है।
तेजसिंह राठौड संवाददाता
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ