Dungarpur // 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट सहित आपात तैयारियों को परखा जाएगा

Dungarpur – देश में किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों का आकलन करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राजस्थान सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में जिला कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य रूप से हवाई हमले की पूर्व सूचना देने के लिए चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करने, आग लगने अथवा बिल्डिंग के क्षतिग्रस्त हो जाने पर पीड़ितों के बचाव की कार्यवाही के निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मॉक ड्रिल में स्थानीय प्रशासन के साथ नागरिक सुरक्षा, पुलिस, होमगार्ड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर परिषद, पेयजल और विद्युत विभागों, स्काउट गाइड स्वयंसेवकों के साथ ही अन्य विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Dungarpur – उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को ब्लैक आउट के लिए आपातकालीन सायरन की आवाज सुनते ही रात 8:00 बजे से 8.10 बजे तक सभी निजी और सार्वजनिक संस्थानों, घरों की रोशनी, रोड लाइट, परिवहन साधनों द्वारा रोशनी बंद रखकर राष्ट्रीय सुरक्षा के अभ्यास में अपना योगदान देने की अपील की है।
उन्होंने बैठक में फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ टीम, होमगार्ड, एम्बुलेंस, इमरजेंसी वार्ड की पुख्ता व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने एवं वॉलिंटियर्स के साथ सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ सहित समस्त अधिकारीगण मौजूद रहें।

डूंगरपुर से तेजसिंह राठौड की रिपोर्ट