The Chanakya TV Rajasthan

JAIPUR // सांभर फेस्टिवल का भव्य समापन

JAIPUR // लाखों पर्यटकों ने लिया राजस्थानी संस्कृति का आनंद

JAIPUR
JAIPUR

JAIPUIR – सांभर फेस्टिवल का भव्य समापन, लाखों पर्यटकों ने लिया राजस्थानी संस्कृति का आनंद
सांभर लेक में आयोजित सांभर फेस्टिवल का आज भव्य समापन हुआ। देश-विदेश से आए लाखों पर्यटकों ने राजस्थानी लोक कला, संस्कृति, खान-पान और हस्तशिल्प का भरपूर आनंद लिया।
जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने फेस्टिवल को स्थायी आयोजन बनाने की घोषणा की। सांसद ने बताया कि वे अपने सांसद कोटे से हर वर्ष 25 लाख रुपये सांभर फेस्टिवल के विकास के लिए देंगे। भविष्य में हस्तशिल्प स्टॉल और आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार मिलेगा।

 

JAIPUR – समापन समारोह में सांसद एवं पर्यटन विभाग की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों व विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि अगले वर्ष भारत सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से फेस्टिवल को और अधिक भव्य बनाया जाएगा।साथ ही सांसद राजेंद्र सिंह ने नगर पालिका सभागार में जनसुनवाई करते हुए तड़ित आदेश अधिकारी को दिए। हर महीने जनसुनवाई करने के लिए एसडीएम को भी आदेश दिए।

सांभरलेक से डब्लू गोस्वामी एंकर की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल

TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन

Exit mobile version