JAIPUR // 94.50% अंकों के साथ अनु शर्मा बनी टॉपर,आठ छात्राएं गर्गी पुरस्कार के लिए पात्र घोषित

JAIPUR – अजमेर रोड स्थित ओमेक्स सिटी में संचालित ब्राइट इंटरनेशनल स्कूल ने वर्ष 2026 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल कायम की है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों की सतत मार्गदर्शन और समर्पणपूर्ण प्रयासों का प्रतिफल भी है।विद्यालय की होनहार छात्रा अनु शर्मा, पुत्री श्री बाबू लाल शर्मा (बगरू खुर्द), ने 94.50% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही, सभी विषयों में सभी विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता (Distinction) अर्जित कर विद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता को दर्शाया।राजवीर शर्मा, पुत्र श्री मुकेश कुमार शर्मा (भमोरिया), ने 91.50% अंकों के साथ द्वितीय स्थान, वहीं दिव्यांशी शर्मा, पुत्र श्री राकेश कुमार शर्मा (भमोरिया), ने 89.33% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
JAIPUR – अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में,रुकुम शर्मा (88.50%),भारती शर्मा (88.17%), बृजमोहन शर्मा (85.83%), दिपेश सिंगला (85.83%), अखिल खोवाल (82.17%), इशिका शर्मा (80.33%), उमेश कुमार मीणा (78.83%), राशि शर्मा (77.50%), कोमल सिंगला शर्मा (77.00%) सेजल चौधरी (76.67%) कोमल शर्मा (76.50%) ओर धीरज शर्मा (75.67%) जैसे मेधावी छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने अभिभावकों का गौरव बढ़ाया।
JAIP[UR – उत्कृष्ट उपलब्धियां:सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की, और आठ छात्राएं “गर्गी पुरस्कार” के लिए पात्र घोषित की गईं, जो बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।बी.आई.एस निदेशक श्रीमान बी.एल. बन्दावला एवं प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग को देते हुए सभी को हृदयपूर्वक बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले वर्षों में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
जयपुर से सुमन जाखड़ की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ