
JAIPUR- जयपुर में गोपाल आर्य और भुवन भास्कर ने बुधवार को शहर के पहले पक्षी घर की नींव रख कर मिसाल पेश की हैं। जयपुर के जामडोली में बनने जा रहा है शहर का पहला पक्षी घर। राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंक सेवक संघ से जुड़े हुए गोपाल आर्य और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भुवन भास्कर की पहल पर केशव विधापीठ परिसर में एक हजार पौधे लगाकर सुशीला देवी, वरक्ष कुंज विकसित किया गया। आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में पर्यावरण बहुत जरूरी है, पर्यावरण है तो जीवन है, इसलिए पर्यावरण को संजोकर रखना चाहिए।
JAIPUR- जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भुवन भास्कर ने पेड़ पौधे और पशु पक्षी के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण और पेड़ पौधे और पशु पक्षियों से जीवन को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। भास्कर ने इस मौके पर मौजूद लोगों को पर्यावरण बचाने को लेकर संकल्प दिलाया। भुवन भास्कर द्वारा दादी की स्मृति में वृक्ष कुंज का निर्माण कराया है जिसकी सीएम भजनलाल शर्मा ने भी सराहना की है।
जयपुर से पत्रकार राकेश स्वामी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140&sk=reels_tab
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञाप