सांभर में सामाजिक एकता की मिसाल, रथ यात्रा का हुआ भव्य अभिनंदन

JAIPUR – आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता रथ यात्रा के सांभर नगर आगमन पर शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन तेजाजी चौक (पुराना किला) में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम ने समरसता विषय पर बौद्धिक देते हुए कहा कि “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई”। उनके साथ प्रांत समरसता प्रमुख देवी शाह, प्रांत संयोजक परमवीर सिंह, जिला सह मंत्री नोरतमल कुमावत तथा पंचमुखी बालाजी महंत श्री सुरेंद्र गिरी जी महाराज सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

JAIPUR – रथ यात्रा की आरती श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष शरद कालानी ने किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एवं सैकड़ों श्रद्धालु एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
बताया गया कि यह समरसता रथ यात्रा खेड़ापति बालाजी होते हुए 12 अप्रैल 2026 को नायला कानोता में सम्पन्न होगी।
जयपुर से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न