Jaipur // माधोराजपुरा पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Jaipur -श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 05.05.2026 को परिवादी श्री नवरतन पुत्र भुराराम जाति माली निवासी डाबिच मालियान थाना माधोराजपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की मैं मोटर साईकिल से ग्राम रामसिंहपुरा में खेत पर रंजका लेने गया था। मैं जब रंजका काट कर वापिस आया तो मुझे मेरी मोटरसाईकिल खेत पर नजर नही आयी, कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटरसाईकिल को चोरी कर ले गये हैं। आदि रिपोर्ट पर अभियोग नम्बर 44/2026 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
Jaipur – पुलिस कार्यवाही विवरण- प्रकरण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी फागी श्री अनिल कुमार डोरिया के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी माधोराजपुरा श्री रणधीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की पहचान कर आरोपी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी पुत्र नाथूराम जाति जाट निवासी किरतपुरा थाना चाकसू जिला जयपुर शहर को दिनांक 06.05.2026 डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी की ईतला पर प्रकरण में चोरी की गई मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स नम्बर RJ 14 DV 5503 प्रकरण में जप्त की गई है तथा एक अन्य लावारिस मोटरसाईकिल हीरो स्पेल्डर प्लस चैचिस नम्बर MBLHA10AMDHF4934 भी धारा 106 बीएनएसएस में जप्त की गई है। आरोपी से अन्य मोटरसाईकिल के बारे में पूछताछ की तो ईलाका वाटिका चाकसू से चोरी करना बताया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि दिन के समय आस पास गांव के पास सुनसान खडी मोटर साईकिल की रैकी करता है व मौका देखकर वारदात को अन्जाम देता है। आरोपी से पूछताछ व अनसंधान जारी है।
जयपुर से राकेश मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्नराजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ