Jaipur // राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष का अमृत उत्सव आज, वर्तमान और पूर्व विधायक एक मंच पर
Jaipur // राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना वर्ष का अमृत उत्सव आज, वर्तमान और पूर्व विधायक होंगे एक मंच पर

Jaipur – राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को अमृत उत्सव का शुभारंभ वर्तमान और पूर्व विधायकों के ऐतिहासिक समागम के साथ होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। देवनानी ने बताया कि प्रदेशभर से आने वाले वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के लिए आवास, आवागमन, चिकित्सा और आतिथ्य सत्कार की विशेष व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पूर्व विधायकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है। जयपुर के सर्किट हाउस, डाक बंगला, विधायक आवास गेस्ट हाउस तथा पंचायतीराज संस्थान में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।

Jaipur – अमृत उत्सव के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे, जबकि समापन समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान दो विशेष सत्र आयोजित होंगे, जिनमें पिछले 75 वर्षों में राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित 24 महत्वपूर्ण कानूनों पर 16 वर्तमान और पूर्व विधायक चर्चा करेंगे। विधानसभा भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है और जयपुर शहर में अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में पहली बार किसी विधानसभा का 75वां वर्ष इस प्रकार के अमृत उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं का ऐतिहासिक आयोजन होगा।
जयपुर से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न