JODHPUR // 4 से 10 फरवरी 2026 तक गांधी मैदान, सरदारपुरा में होंगे दिव्य कार्यक्रम

JODHPUR – सूर्यनगरी जोधपुर की पावन भूमि पर शीघ्र ही एक भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन “श्री कुंज महोत्सव” का शुभारंभ होने जा रहा है। यह महोत्सव जोधपुर में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ठाकुर श्री राधागोपाल प्रभु अपने नवनिर्मित कुंज में विधिवत विराजमान होंगे। इसी पावन अवसर के उपलक्ष्य में यह महोत्सव पूज्य श्री राम प्रसाद जी महाराज एवं स्वामी पणवानंद जी महाराज (वृंदावन) के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
यह महोत्सव 4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक गांधी मैदान, सरदारपुरा, जोधपुर में संपन्न होगा। महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसका रसास्वादन भारतवर्ष की विशिष्ट संत विभूति पूज्यपाद मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु करेंगे।
कथा का समय
JODHPUR – दिनांक 4 फरवरी को कथा का समय दोपहर 3 बजे से रहेगा, जबकि 5 से 10 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा संपन्न होगी। कथा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
इस दिव्य आयोजन में देश के विभिन्न कोनों से संत-महापुरुषों एवं हरिभक्तों का शुभागमन होगा। उनके आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे तक विशेष रसमय भाव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रमुख कार्यक्रम
JODHPUR – 4 फरवरी: “रस यह वृन्दावन तै आयो” विषय पर पूज्यपाद गोस्वामी श्री पूंजीक जी महाराज के श्रीमुख से वृन्दावन भावों का रसपूर्ण व्याख्यान एवं संकीर्तन
5 फरवरी: राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन, जिसमें भक्ति, कृष्ण-लीला, होरी, हास्य एवं देशप्रेम से ओतप्रोत काव्य-पाठ
6 फरवरी: “आज बिरज में होरी रमिया” – ब्रज की होली का दिव्य आनंद, फूलों की होरी एवं ब्रज रसिया
7 फरवरी: कुंज पधरावनी बधाई उत्सव, जिसमें पूज्य श्री किशोरदास देवजू महाराज (गोरेलाल कुंज, वृन्दावन) एवं पूज्य गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से बधाइयों का गायन
8 फरवरी: फाल्गुन महारास दर्शन (जोधपुर में प्रथम बार) — वृन्दावन के सुप्रसिद्ध रासाचार्य श्री पुलिन बिहारी जी एवं श्री जयप्रिया शरण जी द्वारा दिव्य लीला, रसमय होरी, ब्रज संगीत एवं मयूर नृत्य
9 फरवरी: “मीरा के गोपाल” कार्यक्रम — पूज्य श्री हित अम्बरीष जी महाराज के श्रीमुख से भक्त शिरोमणि श्री मीराबाई जी के मधुर पदों का रसास्वादन
शोभायात्रा रहेगी विशेष आकर्षण
JODHPUR – महोत्सव का विशेष आकर्षण 7 फरवरी प्रातः 8 बजे आयोजित होने वाली श्री ठाकुरजी कुंज पधरावनी शोभायात्रा होगी, जो श्री जूना खेड़ापति मंदिर, चौपासनी रोड से प्रारंभ होकर सरदारपुरा पाँचवीं रोड स्थित ठाकुरजी के कुंज तक पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में पहली बार भगवान बैलगाड़ी में विराजमान होकर पधारेंगे। महाराष्ट्र से विशेष बैलगाड़ी, वारकरी संत, उज्जैन से हमरू वादक, जगन्नाथपुरी से घटुआ वादक एवं देशभर से आए भक्तजन शोभायात्रा को अलौकिक स्वरूप प्रदान करेंगे।
हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शोभायात्रा संपन्न होगी तथा अभिजित मुहूर्त (प्रातः 11:15 बजे) में ठाकुरजी कुंज में विराजमान होंगे।
कुंज में विराजमान होने के उपरांत भानु नंद महोत्सव, मोरकुटी मनोरथ, विविध भाव-आरती सहित अनेक दिव्य मनोरथ संपन्न होंगे।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अनुपम, अलौकिक एवं दिव्य महोत्सव में सहभागी बनकर अपने जीवन को धन्य करें।
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित