The Chanakya TV Rajasthan

JODHPUR // जोधपुर के चांदपोल में आस्था का संगम, कलश यात्रा व झांकियों से गूंजा गौर का मैदान

JODHPUR // जोधपुर के चांदपोल में आस्था का संगम, कलश यात्रा व झांकियों से गूंजा गौर का मैदान

JODHPUR
JODHPUR

JODHPUR – जोधपुर के चांदपोल स्थित गौर के मैदान में हिंदू सेवा मंडल के तत्वावधान में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कल भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के साथ सम्पन्न हुई।
वहीं आज गौर के मैदान से आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया, जिनमें धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

JODHPUR

JODHPUR – इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रेरणादायी उद्बोधन हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, सेवा भावना एवं सामाजिक एकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति, उल्लास और धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। हिंदू सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

Exit mobile version