The Chanakya TV Rajasthan

JODHPUR// जोधपुर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

JODHPUR// श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पंचमुखी बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव
पंचमुखी बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

JODHPUR// जोधपुर शहर के सिटी पुलिस तलहटी स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में आज मंगलवार को भव्य 108 अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

JODHPUR// पंडित मंगल प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान पंचमुखी हनुमान जी का 108 व्यंजनों से भव्य श्रृंगार कर अन्नकूट का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और सुंदर पुष्पों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।

सायं आरती के दौरान मंदिर परिसर से लेकर नीचे सीढ़ियों तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को कच्ची प्रसादी का वितरण किया गया, जबकि सूखी प्रसादी का वितरण बुधवार सुबह से किया जाएगा।

https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

BARAN// मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री महाजन ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण

RAJSAMAND// राजसमंद में ग्रामीण सेवा शिविर-2025 का आयोजन

Exit mobile version