The Chanakya TV Rajasthan

JODHPUR // रेलवे वर्कशॉप जोधपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई

JODHPUR // रेलवे वर्कशॉप जोधपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई

JODHPUR
JODHPUR

JODHPUR –  उत्तर पश्चिम रेलवे वर्कशॉप, जोधपुर में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम रेलवे वर्कशॉप स्थित अंबेडकर सर्किल पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समारोह की शुरुआत सुबह 11.30 बजे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि रवि मीना, मुख्य कार्यशाला प्रबंधक ने संपन्न किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद कुमार मीणा (उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर) सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने भाग लिया।एसोसिएशन के सचिव राजकुमार मीणा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक समर्पण और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

JODHPUR

JODHPUR – उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्ग, महिलाओं एवं कमजोर तबकों को समान अधिकार दिलाने हेतु संविधान में विशेष प्रावधान किए। उन्होंने जातिवाद, लिंग भेद और धार्मिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का कार्य किया।कार्यक्रम में बच्चों की भी विशेष भागीदारी रही। योगेश जोगपाल और माही भाटी ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर वक्तव्य प्रस्तुत किया, वहीं खुशी, मोनिका, राही भाटी, दुश्यंत और आराध्या परिहार सहित अन्य बच्चों ने कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। एसोसिएशन की ओर से सभी बच्चों को पुरुस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में एसोसिएशन द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया Iकार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मी कांत गहलोत ने की और समापन पर सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।

JODHPUR –  मुख्य वक्ता रवि मीना ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए उनके प्रसिद्ध नारे “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को दोहराया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने पर बल दिया।इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी देवाशीष, गंगाराम, रेखराम मीना, जैकी भारती, संजय मीना,सुरेश कुमार, शिवजीराम, पूरण चंद, गिरिराज चेटीवाल, योगेश बैरवा, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों रेलवे कर्मचारी, अन्य यूनियनों के पदाधिकारी एवं महिला कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

JODHPUR –  राजकुमार मीनासचिव – ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, जोधपुर I

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version