The Chanakya TV Rajasthan

JODHPUR // 1 मई मजदूर दिवस की तैयारी पूरी, जोधपुर में निकलेगी विशाल रैली।

JODHPUR // 1 मई मजदूर दिवस की तैयारी पूरी, जोधपुर में निकलेगी विशाल रैली।

JODHPUR
JODHPUR

JODHPUR –  संयुक्त श्रम एक संगठन के तहत नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल कार्यालय में 1 मई मजदूर दिवस की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जोधपुर के सभी श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड गोपी किशन ने कहा कि 01 मई 1886 अमेरिका के शिकागो के शहीद मजदूरों के संघर्ष के परिणामस्वरूप श्रमिकों को 8 घंटे कार्य, 8 घंटे विश्राम और 8 घंटे मनोरंजन का अधिकार मिला था, लेकिन वर्तमान सरकार इन अधिकारों को छीनने के साथ-साथ मजदूरों की ताकत को कमजोर करने का कार्य कर रही है।संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई को रेलवे इंस्टीट्यूट में विधिवत ध्वजारोहण किया जाएगा,

JODHPUR

JODHPUR  – जिसके बाद विशाल रैली निकाली जाएगी। प्रातः 10ः30 बजे रैली आरम्भ होकर रेलवे स्टेशन, रणछोड़ जी मंदिर, सोजती गेट, राजीव गांधी सर्किल होते हुए मजदूर मैदान पहुंचेगी, जहां आमसभा की जायेगी।मंडल अध्यक्ष कामरेड महेंद्र व्यास ने कहा कि 01 अप्रैल 2026 से लागू किये गये नये लेबर लॉ श्रमिक के हित में नही है इससे मजदूर अपनी बात भी प्रशासन के समक्ष नही रख पायेगा।उन्होंने कहा कि जोधपुर के विभिन्न संगठनों की भागीदारी से मजदूर दिवस को अंतरराष्ट्रीय पर्व के रूप में भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

JODHPUR – एटक नेता राजेंद्र सिंह ने सभी श्रमिक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। वहीं कामरेड नदीम ने मजदूर दिवस को पहले से अधिक उत्साह के साथ मनाने की अपील की। ऑटो रिक्शा यूनियन के कामरेड फिरोज खान ने आश्वासन दिया कि मजदूर दिवस पर ऑटो रिक्शा यूनियन की भी बड़ी भागीदारी रहेगी।कॉ. प्रीतम सिंह मेडिकल री प्रजेन्टेटीव ने बताया कि हमारे संगठन के सभी कॉमरेड झण्डो व लाल बनियान में उपस्थित होकर अपनी एकता प्रदर्शित करने का कार्य करेंगे।सभा का संचालन कामरेड जसबीर सिंह चौधरी ने किया। बैठक में बने सिंह, सैय्यद मोइन हुसैन, विक्रम सिंह मांगलिया, सूरज, भूपेंद्र सागर प्रजापत, ऋषभ, वहीदुद्दीन, हबीब रहमान, सूरज प्रकाश सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे और मजदूर एकता के जोरदार नारे लगाए।

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version