Jodhpur // जोधपुर में युवक पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर बदमाशों ने पीटा

Jodhpur – सरदारपुरा क्षेत्र के 12वीं रोड इलाके में एक युवक पर हमला किया गया। कार में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले युवक को टक्कर मारी। उसके बाद गाड़ी से उतरकर उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल युवक का मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। हमले का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। सरदारपुरा थानाधिकारी जय किशन सोनी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो गुटों का आपस में विवाद चल रहा है। इसके चलते पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। इसी के तहत रविवार सुबह एक युवक शाहरुख दल्ले खान की चक्की के पास से निकल रहा था।
Jodhpur – उसके साथ एक ओर लड़का भी बाइक पर सवार था। 12वीं रोड के निकट पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने दोनों को टक्कर मारी जिससे दोनों नीचे गिर गए ल। इसके बाद एक और कार आई जिसने उसे टक्कर मारी।
उसके बाद कार से उतर कर आए बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर डाली बाद में वह फरार हो गए। मारपीट में युवक शाहरूख घायल हो गया जिसे इलाज के लिए मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
जोधपुर से बृजकिशोर पारीक की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ