Jodhpur // विनायका अस्पताल पर परिजनों के आरोप, मरीज की देखभाल नहीं होने का लगाया आरोप

Jodhpur – जोधपुर के विनायका अस्पताल से एक मामला सामने आया है, जहां मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद होने के बावजूद मरीज पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज की स्थिति को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा और देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है। मामले को लेकर परिजनों में नाराजगी भी देखी जा रही है।हालांकि, इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अस्पताल पक्ष का जवाब आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
जोधपुर से बृजकिशोर पारीक की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न