MUMBAI // धर्मेंद्र 90 साल के होने से कुछ दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया

MUMBAI – आज बॉलीवुड की एक चमकती हुई हस्ती हमारे बीच नहीं रही। वह सुपरस्टार, जिनकी मुस्कान, उनका जज्बा और उनकी अदाओं ने पीढ़ियों के दिलों में जगह बनाई, धर्मेंद्र अब हमेशा के लिए अलविदा हो गए। उम्र को सिर्फ एक उम्र को सिर्फ एक संख्या मानने वाले,धर्मेंद्र 90 साल के होने से कुछ दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया….धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में हुआ था। बचपन में ही दिलीप कुमार की फिल्मों से प्रेरित होकर उन्होंने तय किया कि बॉलीवुड उनका घर होगा…. उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ (1960) थी, जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत की
MUMBAI – शुरुआत में छोटे-छोटे किरदार निभाते हुए धर्मेंद्र ने हर किरदार में जान डाल दी। लेकिन जल्द ही उन्होंने एक्शन और कॉमेडी में अपना अलग मुकाम बनाया। ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘अनुपमा’, और ‘आया सावन झूम के’ जैसी फिल्में आज भी उनकी मेहनत और प्रतिभा की गवाही देती हैं।
फिल्मों के साथ-साथ धर्मेंद्र अपने जिंदादिल व्यक्तित्व, सरलता और हर उम्र के दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए जाने जाते थे। उनके अभिनय ने केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन में भी खुशियों और प्रेरणा की लहर छोड़ी।
उनके जाने से बॉलीवुड और फैंस का दिल टूट गया है। हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं इस महान अभिनेता को, जिन्होंने हमें हंसाया, रोया और सपने दिखाए। धर्मेंद्र, आप हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगे।
जयपुर से दीपशिखा नेहरा की रिपोर्ट
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित