Pali // सोजत में गौ सम्मान रैली, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज

Pali – सोजत में सोमवार को गौ सम्मान अभियान के तहत गौपुत्र सेना और गौ प्रेमियों ने विशाल रैली निकालकर
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और अलग से गौ मंत्रालय बनाने की मांग की गई। रैली के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस के रूप में रवाना हुए। तख्तियों पर ‘गौ माता को राष्ट्र माता बनाओ’ और ‘गो हत्या बंद करो’ जैसे संदेश लिखे हुए थे।

Pali – यह रैली जैतारणीया गेट स्थित काला गैरा भेरुजी मंदिर से संतों के सानिध्य में रवाना हुई जो चारभुजा मंदिर धानमंडी, सब्जीमंडी, मुख्य बाजार, राजपोल गेट और महावीर सर्किल होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची
जहां गौ प्रेमियों ने सोजत तहसीलदार डॉ. दिलीप सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें गौ संरक्षण से जुड़ी विभिन्न मांगें रखी गई।
रैली में संत गोविंदनंदगिरि महाराज, पूर्णानंदगिरि महाराज, अर्जुनदास महाराज, संत राधावल्लभ महाराज, गौ सम्मान तहसील प्रभारी दिनेश मेवाड़ा, एडवोकेट मानवेंद्र भाटी, पार्षद जोगेश कुमार जोशी, देवीलाल सांखला, है पुष्पतराज मुणोत, मदनसिंह जोधा, कैलाश चावला, चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान, हरिनारायण पाराशर, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद उपस्थित थे।
पाली से नथाराम बोराणा की रिपोर्टर
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ