The Chanakya TV Rajasthan

Pali // ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल में ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा, योजनाओं की दी जानकारी**

Pali // ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने पेयजल समस्या उठाई

Pali
Pali

Pali – सोमवार रात्रि में ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत परिसर में हुई इस चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख पेयजल समस्या के समाधान की मांग उठाई, जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी नेमाराम सीरवी ने बताया कि इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की कृषक, पशुपालक और ग्रामीण क्षेत्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। सरपंच लूम्बाराम ने भी विकसित ग्राम 2026 ग्राम रथ अभियान के तहत सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम विकास अधिकारी श्रवणसिंह ने कहा कि लाभदायक योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ गांवों में भेजे जा रहे हैं। बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ग्रामीणों ने गांव में लगे अवैध बिजली कनेक्शनों को हटाने की मांग की, ताकि बारिश के मौसम में किसी दुर्घटना से बचा जा सके |

Pali – कार्यक्रम का संचालन खोखरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक शिव मंगल सिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महावीर सिंह चारण, चम्पा नाथ , पटवारी सपना गुर्जर, कृषि परिवेशक सुनीता चौधरी, कनिष्ठ सहायक अनुसूया चारण, गोपाल सिंह खोखरा,आशा सहयोगिनी सुनीता कंवर, मुमताज बानो, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, समाजसेवी राजेन्द्र कुमार मेवाड़ा , कांग्रेस नेता भेरू सिंह गुर्जर, पशु चिकित्सक डॉ बुद्धाराम सिरवी, ANM मधुबाला प्रजापत, लाइन मेन महावीर सैनी , FRT कर्मचारी ओमप्रकाश सिरवी, गंगा सिंह, किशन जाट, मुकेश गुर्जर, भागीरथ मेवाड़ा, सहित ग्राम वासी मौजूद रहे |

पाली से नाथाराम बोराणा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version