The Chanakya TV Rajasthan

RAJSAMAND // होटल माफियाओं की नजर में खटकने लगी ग्रामीणो की जमीन

RAJSAMAND // होटल माफियाओं की नजर में खटकने लगी ग्रामीणो की जमीन

 

RAJSAMAND
RAJSAMAND

राजसमंद मे कुंभलगढ़ उपखंड के वरदड़ा के ग्रामीण होटल माफिया की दबंगई से परेशान है। जल जंगल और जमीन के भरोसे जीने वाले इन आदिवासियों की जमीन पर भी होटल माफियाओं की बुरी नजर पड़ चुकी है। जिससे इन्हें अपना आशियाना बचाने के लिए आंदोलन पर उतारू होना पड़ रहा है।

RAJSAMAND

अपने परिवारों के साथ कलेक्टर की शरण में पहुंचे इन आदिवासियों का कहना है की 5 से 6 पीढ़ी से इस जमीन में उनकी उनके पूर्वज निवास करते आए हैं। लेकिन अचानक कुछ दिनों पहले होटल माफिया जेसीबी लेकर आए और उनके मकान के आसपास खुदाई शुरू कर दी। उनका कहना है कि यह जमीन उन्हें होटल के लिए अलॉट हुई है। जबकि वर्षों से यहां पहाड़ी क्षेत्र होने से आदिवासी परिवार ही निवास करते हैं। केवल अपनी सुख सुविधा और व्यापार बढ़ाने के लिए माफिया द्वारा यहां होटल बनाई जा रही है। जिससे सैकड़ो आदिवासी परिवार बेघर हो जाएंगे।

 

 

इसके साथ ही यहां व्हाट्सएप पर लगाए विशाल वृक्ष है जिन्हें भी काटा जा रहा है। अपने घर की महिलाओं और बच्चों के साथ कलेक्टर की के पास पहुंचे आदिवासियों ने अपने आशियाने बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

राजसमंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल

Exit mobile version