The Chanakya TV Rajasthan

RAJSAMAND// भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सूचना केंद्र में लगी जनजाति महानायकों पर आधारित प्रदर्शनी

RAJSAMAND // भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सूचना केंद्र में लगी जनजाति महानायकों पर आधारित प्रदर्शनी

RAJSAMAND
RAJSAMAND

RAJSAMAND –भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (जनजाति गौरव वर्ष) के अवसर पर राजसमंद जिला सूचना केंद्र में पहली बार देशभर के जनजातीय महानायकों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट और जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कलक्टर हसीजा ने कहा कि ये जनजाति नायक हमारे प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, एडीएम नरेश बुनकर, एसीईओ डॉ. सुमन अजमेरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में बिरसा मुंडा, गोविंद गुरु, राणा पूंजा, टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, सिदो–कानो, फूलो–झानो, तिलका मांझी, शंकर शाह–रघुनाथ शाह, भीमा नायक, रानी गाइदिन्लू, जयपाल सिंह मुंडा आदि सहित अनेक जनजातीय नायकों के बलिदान, संघर्ष और योगदान को प्रदर्शित किया गया, साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनजाति कल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्य भी दिखाए गए।

RAJSAMAND – मानगढ़ आंदोलन से प्रेरित भीली गीत ‘भूरेटिया, नई मानूँ रे नई मानूँ…’ने भी ध्यान आकर्षित किया, जिसकी जानकारी एडीएम नरेश बुनकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए दी। प्रदर्शनी में बिरसा मुंडा के जीवन, उलगुलान आंदोलन, जल–जंगल–जमीन की लड़ाई और सामाजिक सुधारों के विस्तृत पहलुओं को प्रस्तुत किया गया। सीईओ बैरवा ने जनजाति गौरव दिवस को आत्मगौरव और विरासत का पर्व बताते हुए कहा कि सरकार की पहलें केवल योजनाएँ नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के भविष्य में नई उम्मीदों की किरण हैं।

उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर 2024 से शुरू इस अभियान में 17 मंत्रालयों की सहभागिता से 25 गतिविधियाँ, 37 जिलों के 208 ब्लॉक और 6019 चयनित ग्राम शामिल हैं, जिनके माध्यम से अगले पाँच वर्षों में राज्य के लगभग 55 लाख आदिवासी भाई-बहनों के जीवन स्तर में ऐतिहासिक सुधार का लक्ष्य रखा गया है। प्रदर्शनी का समापन शनिवार शाम होगा।

https://x.com/tv_chanaky5736

राजसमंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट

 

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित


 

Exit mobile version