The Chanakya TV Rajasthan

RAJSMAND // सोशल मीडिया में वायरल हो रहा चोरो का सीसीटीवी फुटेज

RAJSMAND // ज्वेलर्स व्यवसाय की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज,

RAJSMAND
RAJSMAND

RAJSMAND – राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ताल गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया और दुकान के ताले तोड़कर 25 हजार से अधिक अधिक के जेवरात पार कर लिए। देवगढ़ के निकटवर्ती ताल ग्राम पंचायत में बीती रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने दुकान से करीब 25 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चुराए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।ताल निवासी राजेंद्र कुमार सोनी ने देवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात में चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बदमाश दुकान से छोटे-मोटे सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए, जिनका अनुमानित मूल्य 25 हजार रुपए से अधिक है। सुबह जब राजेंद्र कुमार सोनी ने दुकान खोली, तो ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ मिला। सूचना मिलते ही देवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

https://x.com/tv_chanaky5736

राजसमंद से पूजा गुर्जर रिपोर्ट

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version