Sambharlek // श्रद्धा से मनाया गया संत दादू दयाल जी का 423वां महानिर्वाण महोत्सव
Sambharlek
Sambharlek – श्री दादू साधना धाम मंदिर में भक्तिकालीन निर्गुण धारा के महान संत ब्रह्मर्षि श्री दादू दयाल जी महाराज का 423वां महानिर्वाण महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महंत अर्जुनदास जी महाराज ने संत वाणी का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु ही जीवों को अज्ञान और बंधनों से मुक्त कराने वाले हैं।महोत्सव के दौरान महिला सत्संग मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किए गए तथा श्री दादू वाणी जी की महाआरती उतारी गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी वितरित की गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संत दादू दयाल जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया।