The Chanakya TV Rajasthan

SAWAIMADHOPUR //आशा सहयोगिनियों की छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल प्रशिक्षण आयोजित

SAWAIMADHOPUR //आशा सहयोगिनियों की छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल प्रशिक्षण आयोजित

SAWAIMADHOPUR
SAWAIMADHOPUR

SAWAIMADHOPUR –  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटे बच्चों कि गृह आधारित देखभाल के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली आशा सहयोगिनियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि आशाओ को विभिन्न बेच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि स्वास्थ्य सेवाओ में और सुधार हो सके। बच्चो के लिए गृह आधारित देखभाल प्रशिक्षण में पोषण, स्वास्थ्य, आरंभिक बाल विकास, जल स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ सफाई सम्बन्धी विषयों की जानकारी दी गई।

SAWAIMADHOPUR

SAWAIMADHOPUR – नवजात शिशु कि गृह आधारित देखभाल के अंतर्गत आशा द्वारा नवजात शिशु के लिए घर पर भ्रमण किया जाता है। गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम का परिचय व औचित्य, छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल में आशा की भूमिका व दायित्व, गृह भ्रमण की योजना, छह माह तक केवल स्तनपान, पूरक आहार, आयरन फोलिक एसिड सम्पूरन, परिवार नियोजन, बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण, वृद्धि निगरानी, गृह भ्रमण के दौरान बीमार बच्चो का प्रबंधन, समुदाय स्तर पर निमोनिया का प्रबंधन, आरंभिक बाल विकास, जल स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ सफाई प्रशिक्षण में 0 से 42 दिवस के बीच नवजात शिशु की गृह आधारित देखभाल, नवजात शिशु व माता में खतरे के लक्षण पहचान कर उन्हे शीघ्र इलाज के लिए रेफर करना,

 

SAWAIMADHOPUR

SAWAIMADHOPUR गृह आधारित भेंट के लिए आशा डायरी, एचबीएनसी, एचबीवायसी कार्ड्स, किट, दवा किट, ममता कार्ड साथ रखना, गृह भेंट के समय किये जाने वाले मुख्य कार्य व संदेश, चैकलिस्ट भरना, माँ को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह देना, नवजात का वजन, तापमान लेना, खतरे के लक्षणों की पहचान करना, शिशु को गरम रखने के उपाय बताना, छह माह तक केवल स्तनपान, उसके बाद पूरक आहार देना, पोषक तत्त्वों से भरपूर भोजन लेने, पूरक आहार की मात्रा और समय, भोजन बनाने का तरीका, बच्चे के साथ खेलना, संवाद करना, समय से सारे टीके लगने की जांच, बच्चे के विकास कि निगरानी करना, हाथ धोने का तरीका, माँ को ओ आर एस बनाने की विधि बताना, दस्त होने पर सावधानी, जुकाम खांसी होने पर सावधानियां, खतरे के लक्ष्णो की जानकारी, बच्चे कि सुरक्षा सम्बन्धित उपायो के बारे में सलाह, परिवार नियोजन की सलाह देने सम्बन्धी प्रशिक्षण विस्तारपूर्वक प्रदान किया इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधीन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक आशा विमलेश शर्मा मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन :- 20 पीआरओ 4 आशा सहयोगिनियों को प्रमाण पत्र वितरित करते।

सवाईमाधोपुर से बर्जेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

Exit mobile version