SOJAT // घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी

SOJAT – शहर में एक बार फिर बाइक चोरी की घटना सामने आई है। 30 जनवरी की रात एक अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने सोजत थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
SOJAT – जानकारी के अनुसार, दिल्ली दरवाजा रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने रहने वाले संपतराज माली के घर के बाहर 30 जनवरी को उनकी बाइक खड़ी थी। रात करीब 3 बजे एक अज्ञात चोर मुंह पर रुमाल बांधकर आया। वह कुछ देर बाइक के पास खड़ा रहा और मौका मिलते ही उसे लेकर फरार हो गया।सुबह जब घरवाले उठे तो उन्हें बाइक गायब मिली। उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिसमें अज्ञात चोर बाइक चुराते हुए साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद संपतराज माली ने सोजत पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।
सोजत सिटी रिपोर्टर नथाराम बोराणा
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित