SOJAT CITY // चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन का बड़ा फैसला, अनोपसिंह लखावत को मिली चेयरमैन की जिम्मेदारी

SOJAT CITY – चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में सोजत के समाजसेवी व भामाशाह अनोपसिंह लखावत को सर्वसम्मति से संगठन का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें “चारण समाज रत्न” की उपाधि से भी नवाजा गया। निवर्तमान चेयरमैन हाकमदान की अगुवाई में आयोजित समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त चेयरमैन अनोपसिंह लखावत ने कहा कि समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है और वे जीवनभर समाज के ऋणी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चारण समाज के उत्थान के लिए वे तन, मन और धन से सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।उन्होंने कहा कि समाज की जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा और चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
SOJAT CITY – समारोह में संगठन के राजा भाई, चेतन भाई गढवी, प्रभुदान गढवी, रविदान गौड़, राजस्थान जोनल चेयरमैन ओमप्रकाश उजवल, श्रीमती जनक चारण, श्रीमती मिथिलेश चारण, श्रीमती राजेश्वरी, श्रीमती सीता चारण, श्रीमती सुनयना चारण, राजस्थान जनरल सेक्रेटरी सरदार सिंह चारण, देशराज सिंह चारण, महेंद्र सिंह खारी और महेंद्र सिंह धारिया सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे। इस अवसर पर भवानीसिंह नोख ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या स्थित श्री शक्तिकुंज चारण मंदिर में समाजबंधुओं के सहयोग से करणी माता की प्रतिमा स्थापना का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे विजातीय विवाह नहीं करेंगे और न ही ऐसे विवाहों में भाग लेंगे।
इसके अलावा गुजरात के द्वारका धाम में स्थित शक्तिकुंज के विकास का कार्य भी दानदाताओं के सहयोग से प्रगति पर है।
SOJAT CITY – समारोह में गुजरात के जब्बरदान गढवी (आदिपुर, कच्छ) को भी “चारण समाज रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला कलेक्टर व ग्लोबल सेक्रेटरी श्रीमती दमयंती गढवी ने बताया कि जब्बरदान गढवी ने चारण समाज के विभिन्न कार्यों के लिए करीब 17 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया है।
उन्होंने अपने जन्मस्थान आदिपुर (कच्छ, गुजरात) में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बालिका छात्रावास का निर्माण भी करवाया है तथा इसके संचालन के लिए 2 करोड़ 85 लाख रुपये की एफडी छात्रावास को प्रदान की है।
समारोह में प्रभुदान, मनहरदान, कोमल गढवी, महिपाल सिंह रेन्दड़ी, रघुनाथ सिंह लखावत रेन्दड़ी, दिलीप सिंह, अशोक सांखला सहित कई समाजबंधुओं ने भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन हर्षा गढवी (गुजरात) ने किया।
सोजत सिटी रिपोर्टर नथाराम बोराणा
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ