SOJAT // संत समागम एवं भागवत कथा दुर्लभ है – गोविंद देव गिरी

PALI – शहर के पूरणेश्वर धाम पर राठौड़ परिवार की और से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन गोविंददेव गिरी जी महाराज ने वेदों में भगवान के बारे में वर्णन किया गया है। उन्होंने भगवान की परिभाषा को विस्तार से समझाया। महाराज ने भगवान के छः लक्षण बताते हुए कहा कि हम जो बोलते हैं वो बहुत सोच समझकर बोलना चाहिए । मनुष्य कौन हैं इसके भी विशिष्ठ लक्षण होते हैं। संत ने कहा प्रभु की बंशी की आवाज सुनकर गोपीया सभी कार्य छोड़कर बांसुरी की धुन पर दौड़ उठी। प्रभु ने गोपियों को महाभागी कहा । संतो के अनुसार भाग्यशाली वह व्यक्ति है जो गंगा स्नान करते हैं प्रभु के नाम की माला फेरते हैं सत्संग करते हैं भगवान की पूजा करते है तुलसी कहते है संत समागम एवं भगवत कथा दुर्लभ है। हर वक्त भौतिकता की चकाचौंध में दौड़ रहा है। यह हाय-हाय मिट जाए चित्त शांत व प्रसन्न हो जाए वो कृष्ण की ओर दौड़ है।
PALI – राधाकृष्ण महाराज ने मोहन आओ तो सरी श्री कृष्ण का भजन सुनाया। महाराज ने बताया कि भगवान गीता में अर्जुन से कहते हैं एक मष मकरंद भगवान के चरणाबिन्द है उन्होंने संत तुकाराम का हवाला दिया।महर्षि रमण सदैव भ्रमण करते रहे। चैतन्य महाप्रभु मीरा की अलग भक्ति थी हमारी भक्ति अलग है उन्होंने पंढरपुर एवं विठलनाथ की यात्रा के वारकरी दृष्टान्त सुनाएं। कथा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद मदन राठौड़, पूर्वकाबिना मंत्री लक्ष्मी नारायण दवें, भाजपा अध्यक्ष सुनील भण्डारी, कन्हैयालाल ओझा मुकेश भाई ओझा, हरगोविन्द अवस्थी, हेमाराम राठौड़ सोहनलाल राठौड़ ओमप्रकाश राठौड़ नैनाराम निकुंम,मदन पंवार,बाबुलाल पंवार,जुगल किशोर निकुंम, नरपतराज सोलंकी,सुरेश निकुंम, रामलाल निकुंम,प्रफुल्ल ओझा, मोहनलाल पंवार, सहित घांची समाज के चौधरी एवं शहरवासी उपस्थित थे। यजमान वचनाराम राठौड़ एवं महेन्द्र राठौड ने व्यास पीठ एवं कथा व्यास की आरती उतारी कथा में कई विशिष्टजनों एवं संतो ने शिरकत की
सोजत से नथाराम बोराणा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजितTONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजितBARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन