TONK // भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को विप्र फाउंडेशन द्वारा टोंक शहर में भव्य धार्मिक आयोजन

TONK – भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को विप्र फाउंडेशन द्वारा टोंक शहर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। जनाना हॉस्पिटल के बाहर स्थित उस स्थल पर, जिसे विप्र फाउंडेशन के प्रयासों से नगर परिषद, टोंक द्वारा “परशुराम सर्किल” घोषित करवाया गया था, वहां पर श्रद्धा और उत्साह के साथ परशुराम महाआरती का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज सहित सर्व समाज के श्रद्धालुओं एवं गणमान्य प्रबुद्ध जनों ने भाग लेकर भगवान परशुराम की आराधना की। महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया कार्यक्रम का संचालन डॉ पंडित पवन सागर ने किया एवं कार्यक्रम संयोजक आशीष शर्मा ने सभी को माला तिलक दुप्पटा पहना कर कार्यक्रम किया और जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
TONK – इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गणेश माहुर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन लक्ष्मी जैन, भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी ,हितेश शर्मा निदेशक सेंट सोल्जर,विवेक शर्मा पूर्व सदस्य विप्र कल्याण बोर्ड विवेक महाविद्यालय के निदेशक प्रदीप शर्मा तथा संघ के नगर कार्यवाह गणेश विजय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाआरती के पश्चात मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरण किया गया, जिससे सेवा और संवेदना का भी संदेश दिया गया।विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
TONK – वहीं महासचिव आदर्श शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परशुराम सर्किल पर शीघ्र ही भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह स्थापित किया जाएगा, जिससे टोंक में ब्राह्मण समाज की एक विशिष्ट पहचान विकसित हो सके।इस आयोजन में संभु शर्मा, रवि शर्मा, प्रमोद शर्मा सहित सैकड़ों धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी प्रेरणादायक संदेश दिया
टोक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ