The Chanakya TV Rajasthan

TONK // भाजपा सरकार द्वारा बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है-सचिन पायलट

TONK // भाजपा सरकार द्वारा बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है-सचिन पायलट

 

TONK
TONK

TONK – जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की ओर से टोंक ब्लॉक शहर के बीएलए एवं एसआईआर से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला उनियारा रोड़ पर एक नीजि मैरीज गार्डन टोंक में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से एआईसीसी महासचिव, टोंक विधायक सचिन पायलट ने भाग लिया। सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं, बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि ऐसे में निर्वाचन विभाग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए, उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी को आह्वान किया कि सभी को सजक एवं सतर्क रहकर काम करना है ।

TONK

TONK – उन्होंने कहा कि फार्म नंबर 7 गलत तरीके से पेश करने की जांच होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार संविधान ने हमें दिया है, इससे हम किसी भी भारतीय को वंचित नहीं होने देंगे । उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों में एस आई आर निष्पक्ष तरीके से होता था। उन्होंने कहा कि शपथ पत्र एवं अन्य दस्तावेज के गरीब एवं वंचित वर्ग मजदूर वर्ग के लोग ऐसे हैं,

TONK – इतने कानूनी दस्तावेज नहीं समझते उन्होंने कार्यकर्ता उपाधिकारियों का आह्वान किया कि घर-घर जाकर लोगों को दस्तावेज बनवाने में मदद करें तथा कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी जाति समाज वर्ग का हो वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सऊद सईदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, विधानसभा प्रभारी डॉक्टर सुमित गर्ग, पूर्व विधायक कमल बैरवा, सीपी श्रीवास्तव, प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, संगठन महासचिव दिनेश चौरासिया, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

Exit mobile version