The Chanakya TV Rajasthan

TONK // वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, राष्ट्र की आत्मा है: चंद्रवीर सिंह चौहान

TONK // वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, राष्ट्र की आत्मा है: चंद्रवीर सिंह चौहान

TONK
TONK

TONK – राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वंदे मातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय स्थित (सूचना केंद्र), टोंक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका एवं जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

TONK

TONK – इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, त्याग और बलिदान की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री की सराहना करते हुए कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हो रहे कार्यक्रम जनमानस में राष्ट्रीय चेतना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। प्रदर्शनी में वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, रचना से जुड़े तथ्यों, स्वतंत्रता आंदोलन में इसके महत्ता, राष्ट्रभक्ति से जुड़े चित्रों एवं दुर्लभ अभिलेखों के माध्यम से आमजन को जानकारी प्रदान की गई है।

TONK – प्रदर्शनी आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
इस दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश मंगल, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नितेश जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सरोज बंसल, सीडीईओ सुबे सिंह समेत अन्य अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

Government – राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, मां योजना का विस्तार, देशभर के अस्पतालों में मिलेगा निःशुल्क उपचार

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

Exit mobile version