TONK // मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘ग्राम उत्थान शिविर’ का किया निरीक्षण, 370 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

TONK – निवाई (टोंक)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को निवाई के कृषि मंडी प्रांगण पहुंचे, जहाँ उन्होंने ‘ग्राम उत्थान शिविर’ का जायजा लिया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को 370 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें करीब 12 दर्जन नगर पालिका स्तरीय कार्य भी शामिल रहे।
विकास और अंत्योदय पर मुख्यमंत्री का जोर
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की परिकल्पना गांवों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य कतार के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
”किसान, मजदूर और गरीब का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। डबल इंजन की सरकार दिन-रात किसानों के हित में फैसले ले रही है।” — भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री
TONK – मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम आवास से लेकर राजीविका और महिला निधि बैंक के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं।
राजनैतिक प्रहार: “पंजे ने बेड़ागर्क कर दिया”
भाषण के दौरान जब मुख्यमंत्री ने जनता से हाथ उठवाकर जयकारा लगवाया, तो भीड़ में कुछ लोगों ने ‘पंजा’ (कांग्रेस का चुनाव चिह्न) दिखाया। इस पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजा मत दिखाओ, इसने प्रदेश का बेड़ागर्क कर दिया है।” उन्होंने SIR (Special Investment Region) के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पूछा कि विपक्ष घुसपैठियों की पहचान से भयभीत क्यों है? उन्होंने स्वामित्व योजना में हर घर को पट्टा देने प्रधानमंत्री आवास का लाभ पहुंचाने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग को गति लाने राजस्व विभाग द्वारा किसानों की जमीन के कागजो में अशुद्धि नमातरण, हकत्याग आदि कार्य समय पर करने के लिए मंच से सम्बोधित किया|
विधायक की मांग पर ‘मौन’ और विकास पर ‘फोकस’
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामसहाय वर्मा ने निवाई नगर पालिका को नगर परिषद बनाने की पुरजोर मांग रखी, हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। विशेषज्ञों ने इसे मुख्यमंत्री की “चुनावी राजनीति के बजाय ठोस काम पर ध्यान देने” की रणनीति के रूप में देखा, क्योंकि उनके पूरे 30 मिनट के भाषण में आगामी चुनावों का कोई जिक्र नहीं था।
मंच पर जुटे दिग्गज और भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में 51 किलो की विशाल माला पहनाकर किया गया। मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कन्हैया लाल चौधरी: जल संसाधन मंत्री
हीरालाल नागर: जिला प्रभारी मंत्री
रामसहाय वर्मा: स्थानीय विधायक
चन्द्रवीर सिंह चौहान: भाजपा जिलाध्यक्ष
दिलीप इसरानी: पालिकाध्यक्ष
जनसभा में हंगामा: किसान के विरोध के बाद पूर्व सांसद को रोकना पड़ा भाषण
समारोह के दौरान एक असहज स्थिति तब पैदा हुई जब पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया संबोधित कर रहे थे। जोनापुरिया ने जब ‘किसान सम्मान निधि’ की सफलता का जिक्र किया, तो भीड़ से एक किसान ने उठकर विरोध शुरू कर दिया।
विवाद का मुख्य बिंदु:
किसान का दावा था कि सम्मान निधि केवल आधे लोगों को मिल रही है।
जब जोनापुरिया ने शिकायत को अनसुना किया, तो भीड़ आक्रोशित हो गई।
शोर-शराबा इतना बढ़ गया कि पूर्व सांसद अपना भाषण पूरा नहीं कर सके और उन्हें संबोधन बीच में ही रोकना पड़ा।
पीपलू मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, नटवाड़ा मडल बद्री विजय, सतीश चंदेल, शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, सूरज जाट काशीपुरा,पूर्व प्रधान रामावतार लांगड़ी, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल परिडवाल सहित संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीईओ परशुराम धानका, एसपी राजेश मीणा, डिप्टी रवि शर्मा, मृत्युजय मिश्रा, एसडीएम प्रीति मीणा, तहसीलदार नरेश गुर्जर, मंडी सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे!
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट