The Chanakya TV Rajasthan

TONK // मनरेगा बचाओ संग्राम जन-आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

TONK // मनरेगा बचाओ संग्राम जन-आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

TONK
TONK

TONK – कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम जन-आंदोलन के अंतर्गत सोमवार को एक दिवसीय धरना गांधी पार्क में आयोजित किया गया । निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि मनरेगा को कमजोर कर भाजपा सरकार मजदूर, किसान, गरीब की आत्मा पर बेरहमी से वार कर रही है। यह लाखों गांवों एवं करोड़ों मेहनतकश मजदूरों के अधिकारों की खुली लूट है। मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, जिसे खत्म करने की साजिश रची जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जीवन रेखा को कागजी योजना बनाकर खत्म करने पर तुली है। आज हालात यह है कि मजदूर काम मांगता है तो उसे काम नहीं मिलता, काम करता है तो मजदूरी समय पर नहीं मिलती। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है, ताकि गरीब हताश होकर चुप बैठ जाए। भाजपा सरकार चाहती है कि गांव का मजदूर शहरों में सस्ते श्रम के रूप में खप जाए तथा गांव उजड़ते चले जाएं । पूर्व विधायक कमल बैरवा, संगठन महासचिव दिनेश चौरासिया, महावीर तोगड़ा, हंसराज फागणा, किशन फागोडिया, सै. मेहमूद शाह, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

Exit mobile version