TONK // पीएचईडी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने आकांक्षी ब्लॉक पीपलू में किया संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

TONK – जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि नीति आयोग भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित पैरामीटर के तहत पीपलू ब्लॉक में जो विकास कार्य हुए, इससे धरातल पर काफी बदलाव आया है। इन विकास कार्यो की सराहना स्वंय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में की है।पीएचईडी मंत्री सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलू में 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
TONK – श्री चौधरी ने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक इस कार्यक्रम में पीपलू ब्लॉक में काफी सराहनीय कार्य हुए है। अब संपूर्णता अभियान 2.0 के अन्तर्गत चयनित संकेंतको को हमें 14 अप्रैल से पूर्व शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति अर्जित करनी है। मुझे विश्वास है हम सब मिलकर एक टीम के रुप में कार्य कर इसको शत प्रतिशत करेंगे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष जोर दे रही है। यह 2.0 अभियान निश्चित रुप से पीपलू के लोगों को लाभान्वित करेगा।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट समाचार
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन