The Chanakya TV Rajasthan

TONK // विजयवर्गीय समाज का शपथ ग्रहण समारोह, एकता-नारी सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

TONK // विजयवर्गीय समाज का शपथ ग्रहण समारोह, एकता-नारी सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

TONK
TONK

TONK – अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोटा के पूर्व महापौर महेश विजयवर्गीय ने कहा है कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी एकता व समरसता में निहित होती है। जब समाज के सभी वर्ग, आयु तथा सभी लोग बिना भेदभाव के एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ते हैं तभी एक सशक्त, संस्कारित तथा प्रगतिशील समाज का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि एकता हमें जोड़ती है तथा समरसता हमें समझना सिखाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय ने टोंक में एक निजी गार्डन में अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा टोंक प्रदेश के नव-निर्वाचित अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय पीपलू वाले, महामंत्री कमलेश विजयवर्गीय, प्रवक्ता विवेक विजयवर्गीय सहित नव-गठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि यदि हम चाहते हैं कि हमारा समाज आगे बढ़े तो हमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा वहीं परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि नारी केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज की आधारशिला है।

TONK

TONK –  एक माँ ही बच्चे को संस्कार देती है, उसे सही-गलत का ज्ञान कराती है तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है। इसलिए महिला का शिक्षित, जागरूक व आत्मनिर्भर होना समाज के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नव-निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय ने समाज को संगठित होने का आव्हान किया, साथ ही युवा शक्ति से मुखातिब होते हुए कहा कि युवा वह शक्ति है, जो परिवर्तन का साहस रखती है, जो अंधकार में भी उजाले का मार्ग खोज लेती है तथा जो सपनों को संकल्प एवं संकल्प को सफलता में बदल देती है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब समाज को नई दिशा की आवश्यकता हुई, युवाओं ने आगे बढक़र नेतृत्व किया। चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो, चाहे सामाजिक सुधार या फिर आज का डिजिटल व तकनीकी युग हर क्रांति के केंद्र में युवा शक्ति ही रही है। आज का युवा केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। आज का युवा केवल समस्याएँ नहीं गिनाता, बल्कि समाधान खोजता है। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप, नवाचार, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में युवाओं का योगदान निरंतर बढ़ रहा है।

TONK

TONK – नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के प्रदेश महामंत्री कमलेश विजय ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय की अगुवाई में नव-गठित कार्यकारिणी सभी वरिष्ठ, युवाओं एवं महिलाओं के साथ मिल करके संगठित समाज निर्माण में भूमिका निभाएगी। प्रदेश प्रवक्ता विवेक विजयवर्गीय में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि महेश विजयवर्गीय पूर्व महापौर कोटा एवं राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष, विशिष्ठ अतिथि सी पी विजयवर्गीय महासभा अध्यक्ष एवं संरक्षक संयोजक महासभा, कन्हैयालाल विजयवर्गीय सूरत पूर्व महासभा अध्यक्ष, राजीव विजयवर्गीय जिला परिवहन अधिकारी जयपुर एवं प्रधानमंत्री महासभा, चंद्रवीर चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष टोंक
समारोह में मौजूद थे।

 

TONK – महामंत्री कमलेश्वरी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी युवा समिति एवं महिला समिति का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक मालपुरा, शिव प्रकाश फुलेता, अशोक गांधी टोंक, अक्षय मालपुरा, डी पी देवली, उपाध्यक्ष गोविन्द टोंक, ललिता प्रसाद सवाई माधोपुर, शंकर सांखना, राजकुमार निवाई, महिला उपाध्यक्ष कुसम टोंक, ऋतु डोडवाड़ी, प्रदेश महामंत्री कमलेश लवादर, कोषाध्यक्ष आसाराम विजय, कार्यालय मंत्री रामलाल विजयवर्गीय, संयोजक सुरेश बंजारी, युवा संयोजक ललित विजय, महिला संयोजिका रेखा मालपुरा ने शपथ ली। साथ में अन्य लगभग 80 पदाधिकारी ने उत्तरदायित्व प्रदेश का संभाला। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश दिल्ली, अजमेर, जयपुर, कोटा, मालपुरा, निवाई, देवली, गंगापुर, सवाई माधोपुर, करौली, हिंडौन से विजयवर्गीय समाज के राम गोपाल, सीताराम, राजेंद्र, कुलदीप, हनुमान, रामचरण, कोटा से शंभू दयाल सहित बड़ी संख्या में विजयवर्गीय समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए।
मंच संचालन कुसुम विजयवर्गीय एवं दिनेश आनन्द मालपुरा द्वारा किया गया।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

Exit mobile version