The Chanakya TV Rajasthan

TONK // पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर टोंक भाजपा ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

TONK // भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

TONK
TONK

TONK – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टोंक पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई।संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार एवं सिद्धांत सदैव राष्ट्रसेवा, संगठन एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने अद्वितीय कौशल संगठन से जनसंघ के विस्तार में अहम भूमिका निभाई,

TONK

TONK – जिसने आज भाजपा जैसे वट वृक्ष का रूप लेकर भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित जी भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंने अपने कार्यों और विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजादी के बाद खुशहाल समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था,

TONK – जिसके लिए वे जीवनभर संघर्ष करते रहे। उनके अत्योदय के सिद्धांत का मतलब भारत के अंतिम व्यक्ति को समृद्ध करना ही था।अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,नरेश बंसल जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी,राजेश शर्मा,बबलू टैंकर, राम अवतार धाबाई ,अंजली गुप्ता, अनिल टिक्कीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

 

Exit mobile version