The Chanakya TV Rajasthan

TONK // गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

TONK // गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

TONK
TONK

TONK – जिला स्पेशल टीम द्वारा बरोनी थाना क्षेत्र के बरोनी गांव में छापामार कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से एक मोटरसाईकिल पर करीबन 75 हजार रूपये कीमत का डेढ़ किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया तथा खरीद फरोख्त की राशि 83 हजार 500 रूपये नकद जप्त किये गये। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि हैड कानि. शरीफ मो., कानि. शिवपाल, प्रधान, रुकमकेश, राधाकिशन एवं राजेश कुमार द्वारा बरोनी थाना क्षेत्र के बरोनी गांव में छापामार कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से एक मोटरसाईकिल पर करीबन 75 हजार रूपये कीमत का डेढ़ किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया

TONK – तथा खरीद फरोख्त राशि 83 हजार 500 रूपये नकद जप्त किये गये। उपरोक्त दोनों व्यक्ति काफी लम्बे समय पर अवैध मादक पदार्थ गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर अलग-अलग स्थानों पर गांजे की सप्लाई करते थे तथा युवा वर्ग की नसों में जहर घोलने का काम कर रहे थे, जिसे जिला स्पेशल टीम की इस कार्यवाही से नाकाम किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना बरोनी पर एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर दो आरोपी विकास पुत्र प्रहलाद जाट (23) जाट निवासी नटवाड़ा थाना बरोनी हाल मराठा कालोनी पुलिस थाना पुरानी टोंक एवं राकेश पुत्र रामफूल नाथ (32) निवासी बरोनी पुलिस थाना बरोनी को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

Exit mobile version