The Chanakya TV Rajasthan

TONK // मन की बात के 131 वे एपिसोड को टोंक विधानसभा के बूथ संख्या 113 पर उत्कृष्ट एवं खिलाड़ी छात्राओं ने सुना

TONK // मन की बात के 131 वे एपिसोड को टोंक विधानसभा के बूथ संख्या 113 पर उत्कृष्ट एवं खिलाड़ी छात्राओं ने सुना

TONK
TONK

TONK – भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि मन की बात के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से संवाद कर समाज के सकारात्मक प्रयासों, नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को साझा किया।मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका मूल्यांकन सिर्फ मार्कशीट से तय नहीं होता, परीक्षा में परेशान नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आपने इस महीने की शुरुआत में ‘परीक्षा पे चर्चा’ देखी होगी और उससे कुछ सीखा होगा। आप परीक्षा योद्धा हैं। मुझे यकीन है कि आप सभी पूरे मन से अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे।

TONK

TONK – पीएम मोदी ने कहा, “हां, ऐसे समय में मन में थोड़ी शंका आना भी स्वाभाविक है। कभी लगता है, सब याद रहेगा या नहीं रहेगा। कभी लगता है, समय कम तो नहीं पड़ जाएगा ना! ये भाव हर पीढ़ी के बच्चों ने महसूस किए हैं, आप अकेले नहीं हैं। याद रखिए, आपका मूल्य आपकी मार्कशीट से तय नहीं होता। इसलिए खुद पर भरोसा रखिए। जो पढ़ा है, उसे पूरे मन से लिखिए। और जो नहीं आया, उस एक सवाल को अपने मन पर हावी मत होने दीजिए।”प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अपने माता-पिता और शिक्षकों से बात करते रहिए। वे आपके नंबरों से नहीं,

TONK – आपके प्रयास से आपकी पहचान करते हैं, वे आपकी मेहनत से खुश रहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आप परीक्षा में भी सफल होंगे और अपने जीवन में भी सफलता की नई ऊंचाई प्राप्त करेंगे। इसलिए बिना परेशान हुए परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, राजेश शर्मा,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,पंकज पहाड़िया, रविन्द्र कुमावत सहित अन्य मौजूद रहे

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

Exit mobile version