The Chanakya TV Rajasthan

TONK // डिवाइडर से टकराकर वेगनार कार पलटी, महिला की मौत

TONK // डिवाइडर से टकराकर वेगनार कार पलटी, महिला की मौत

TONK
TONK

TONK – खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की वेगनार कार बुधवार को टोंक में वैष्णो देवी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटकर चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कार में कुल छह सवारियां थी, जिनमें दो पुरुषए दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। हादसे में पूनम पत्नी जतिन गुप्ता (40) निवासी महावीर नगर विस्तार-6 कोटा की मौके पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। वहीं विश्वा पत्नी रोहित सोनी निवासी छबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

TONK

TONK – अन्य घायलों में जतिन गुप्ता, रोहित सोनी सहित दो बच्चों व दो पुरुषों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही बरौनी थाने से एएसआई शंकर, चालक रमेश एवं पुलिसकर्मी कुलदीप मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

Exit mobile version