TONK // अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

TONK – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने महिला अधिकारों एवं महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होने बताया कि सभी महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के लिये सदैव सजग रहना चाहिए। पूर्व में जब महिलाओं को कमतर माना जाता था, तो देश एवं समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बहुत कम थी, वर्तमान में आज महिलाऐं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भागीदारी दे रहीे है जिससे यह साबित हो गया है कि महिलाओं को यदि सही शिक्षा एवं मार्गदर्शन मिल जाये तो महिलाऐं किसी भी क्षेत्र में अपनी अच्छी भूमिका निभा सकती है।
TONK – महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। सचिव द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन के बारे में अवगत कराया एवं सुप्रीम कोर्ट के डीएस पॉश एक्ट 2013 एवं इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत मंच शी-बॉक्स पोर्टल के संबंध में महिलाओं को जागरूकता प्रदान की।
TONK – इस अवसर पर महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए डिप्टी चीफ एलएडीसी मोहम्मद सलीम द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, असिस्टेंट एलएडीसी बुधराम चौधरी द्वारा राजस्थान महिला निधि योजना, असिस्टेंट एलएडीसी बेणीप्रसाद गुर्जर द्वारा लखपति दीदी योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा संयोजिका अंजली गुप्ता आदि मौजूद थी। मंच संचालन महिला अधिकारिता विभाग की निदेशक मेरिंगटन सोनी द्वारा किया गया
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ