The Chanakya TV Rajasthan

TONK // कैरियर चुनने से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक—टोंक में छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

TONK // अनुशासन और सकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता—टोंक सेमिनार में विशेषज्ञों की सलाह

TONK
TONK

TONK –  सैंट सोल्जर महिला महाविद्यालय टोंक में गुरूवार कैरियर गाइडेन्स सेंमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ.मनु शर्मा, विभागाध्यक्ष हिन्दी राजकीय महाविद्यालय टोंक, मुख्य अतिथि प्रोफेसर मदन मोहन नामा सेवा निवृत प्राचार्य महाविद्यालय शिक्षा, विशिष्ट अतिथि मनीष चौधरी, सह निदेशक वित्त विभाग एवं डॉ.मुकेश कसाना, चिकित्सा अधिकारी टोंक, बाबू लाल शर्मा निदेशक, एवं हितेश शर्मा प्रबन्ध निदेशक, सैंट सोल्जर महिला महाविद्यालय तथा विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ.मनु शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न केरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं वर्तमान समय की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी।

TONK – मुख्य अतिथि प्रोफेसर मदन मोहन नामा नें प्रेरणादायक विचारों से छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होनें छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मनीष चौधरी एवं डॉ. मुकेश कसाना नें अपने अनुभव साझाा करते हुये बताया कि सफलता पाने के लिए अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अत्यन्त आवश्यक है। महाविद्यालय निदेशक बाबू लाल शर्मा नें बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगें।ताकि अधिक से अधिक छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.राघवेंद्र सिंह नामा नें बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्वेष्य छात्राओं को सही दिशा प्रदान करना और उन्हें नियमित अध्ययन करते हुये अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना।

TONK – अन्त में प्रबन्ध निदेशक हितेश शर्मा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों से जुड़े विशेषज्ञों नें छात्राओं को व्यक्तिगत् रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया तथा केरियर चयन, परीक्षा तैयारी, समय प्रबंधन तथा कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझााव दिये। कार्यक्रम में मंच संचालन सह आचार्य भूगोल, श्रीमती आकांक्षा शर्मा नें किया। कार्यक्रम में व्याख्यातागण डॉ. हरिशंकर शर्मा, अमित रणवाल, प्रेरणा चौरासिया, राजेश कुमार पटवा, शादमा परवीन, सायमा परवीन, नीलू सिंह चौधरी, आशुतोष गौत्तम, अवधेश पारीक, युसरा, विद्या गोयल, सीता जेतवाल, दिवाकर कुमावत, उमेश साहू, फरहान सैफी, मोहम्मद जुबेर, पुष्पेन्द्र सिंह नरूका एवं छात्राएं उपस्थित रही

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version