TONK // सांसद हरीश चन्द्र मीना ने बढ़ती बेरोजगारी व अपराध पर जताई चिंता

TONK – टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीना ने लोकसभा के बजट सत्र के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने क्षेत्र में पिछले दस वर्षों से लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, उसके फलस्वरूप बढ़ते अपराध एवं युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की। लोकसभा में ‘‘लोक महत्व के मुद्दे’’ के तहत बोलते हुए सांसद ने कहा कि बेरोजगारी के कारण क्षेत्र का युवा भटक रहा है तथा नशे के साथ-साथ साइबर क्राइम जैसे अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है,
TONK -जिससे पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की है कि टोंक-सवाई माधोपुर जैसे पिछड़े क्षेत्र को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए निम्नलिखित केंद्रीय शिक्षण संस्थान खोले जाएं। केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना, सैनिक स्कूल एवं एकलव्य मॉडल स्कूल, केंद्रीय आईटीआई ताकि युवाओं को तकनीकी कौशल मिल सके, अल्पसंख्यक वर्ग, विशेषकर महिलाओं के लिए विशेष शिक्षण संस्थान, सांसद ने जोर देकर कहा कि यदि युवाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर मिलेंगे, तो वे अपराध एवं नशे के दलदल से निकलकर देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा की सौगात जल्द से जल्द प्रदान की जाए।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ