The Chanakya TV Rajasthan

TONK // सनातन धर्म की पहली सीढ़ी गोसेवा- बृजमोहन गुप्ता

TONK // सनातन धर्म की पहली सीढ़ी गोसेवा- बृजमोहन गुप्ता

TONK
TONK

TONK – अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा स्थानीय श्री गांधी गौ शाला में शुक्रवार को 45वी मासिक गौ-सेवा का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए युवा शहर अध्यक्ष राजू सायवाड़ ने बताया कि भगवान श्री राम के प्रागट्य उत्सव श्री राम नवमी के अवसर पर इस गौ-सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें वैश्य समाज के सदस्यों ने गौ-वंश की गुड़ एवं हरे चारे से सेवा की । इस अवसर पर समाज सेवी बृजमोहन गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक सनातनी को गौ-सेवा का अपने जीवन मे नियम बनाना चाहिए, गौ-माता की सेवा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

TONK -कार्यक्रम संयोजक अमित अग्रवाल एवं आर्यन खण्डेलवाल ने सभी वैश्य मित्रों का आभार प्रगट किया। इस अवसर पर संघठन के अध्यक्ष भगवान भण्डारी, संरक्षक भगवान दास अजमेरा, प्रकाश जैन पटवारी, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, युवा महामंत्री आर्यन खण्डेलवाल, महिला संघठन संयोजिका अलका भण्डारी, शहर महामंत्री अवनति जैन एवं शहर महिला उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल आदि मौजूद थे।

टोंक से ‌ अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version