The Chanakya TV Rajasthan

TONK // भारतीय जनता पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया।

TONK // भारतीय जनता पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया

TONK
TONK

TONK – भारतीय जनता पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया।सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया।भाजपा कार्यालय पर जिला संगोष्ठी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, मीशाबन्दी एवं वीरांगनाओं का सम्मान कार्यक्रम रखा गया।जिसमे जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,मीशाबन्दी एवं वीरांगनाओं का सम्मान का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़
ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है।

TONK – उन्होंने कहा कि पार्टी भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक महत्व को पुनस्थापित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और समग्र मानवतावाद के आदर्शों से प्रेरित भाजपा राष्ट्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है।राठौड़ ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का मान सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 30 से अधिक देशों ने सर्वोच्च सम्मान नरेंद्र मोदी को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 में विकसित भारत बनाने को लेकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। जनता का जन समर्थन भी हमें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि

TONK

TONK- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के बीच में पोस्टमैन,मैसेंजर की भूमिका में खड़ा हु कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन का शुभकामना संदेश आप तक पहुंचा सकूं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका
निभाएं।केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ देश की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
TONK – उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ काम कर रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने जनसंघ से लेकर आज तक के अपने सफर में राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा है।उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी।भारतीय जनता पार्टी आज जो शिखर पर पहुंची है ।
इस अवसर पर टोंक जिले के सेकडो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140&sk=reels_tab

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version