The Chanakya TV Rajasthan

TONK // जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम पंचायत मेहंदवास में रात्रि चौपाल आयोजित की गई

टोंक में जनसुनवाई: पानी, पेंशन और आवास को लेकर ग्रामीणों ने रखी मांगें

TONK
TONK

TONK – जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम पंचायत मेहंदवास में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में आवारा पशुओं से निजात दिलाने, नालों की साफ-सफाई, आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, शमशानघाट की चारदीवारी व सीमाज्ञान करवाने से संबंधित सार्वजनिक समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिए। इसी तरह परिवादी भागचंद सैनी ने बीसलपुर पेयजल सप्लाई सुचारु करने, राधा किशन यादव ने विद्युत लाईन के तार कसवाने, हरिराम यादव ने खेतो की और रास्ता दिलवाने, अबराह खांन ने रुकी हुई पेंशन चालू करवाने, शंकर लाल ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की समस्याए रात्रि चौपाल में बताई।

TONK – जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का हल तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण करें। उन्होंने उपखंड अधिकारी हुक्मीचंद रोहलानिया को विभागों से समस्याओं के निस्तारण की रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता से ग्रामीणों की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करें, और पात्र लोगो को सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं का लाभ प्रदान करें।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/1stIndiaNews\

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version