The Chanakya TV Rajasthan

TONK // टोंक में भाजपा कार्यालय उद्घाटन व बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, 27 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

TONK // टोंक में भाजपा कार्यालय उद्घाटन व बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, 27 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

TONK
TONK

TONK – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के 27 अप्रेल को टोंक भाजपा कार्यालय के उद्घाटन एवं बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में आज भाजपा कार्यालय टोंक पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में प्रदेश महामंत्री मितलेश गौत्तम का मार्गदर्शन मिला।भाजपा प्रदेश महामंत्री मितिलेश गौत्तम ने कहा कि उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका आवश्यक हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन, एक विचार, एक कार्यकर्ता और अपने कार्यपद्धति से हर स्तर पर मजबूत हुई हैं।उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई दिशा देने वाले उनके विचार अत्यंत प्रेरक रहेगे।

TONK

TONK – उन्होंने कहा कि सम्मेलन को लेकर गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाना हैं ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि सभी का सौभाग्य हैं कि नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पहली बार राजस्थान मेंआ रहे।और राजस्थान का पहला कार्यक्रम टोंक में होगा।यह टोंक जिले के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है और कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचारित करना है।।बेठक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,प्रभु बाडोलिया,संतकुमार जैन,जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, प्रधान काबरा, राजेश शर्मा,रमाकांत शर्मा,जिला मंत्री तरुण टिक्किवाल, नीलिमा आमेरा,प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, रामावतार धाभाई, दशरथ राजावत,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव सहित कई कार्यकर्ता मोजूद रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version