The Chanakya TV Rajasthan

TONK // कैलाशपुरी में नए विद्यालय भवन का शुभारंभ, बेहतर शिक्षा सुविधाओं की उम्मीद

TONK // 10 लाख की लागत से बने कक्ष, बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षण वातावरण

TONK – ग्राम पंचायत हमीरपुर के अंतर्गत कैलाशपुरी गांव में स्थित विद्यालय का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ नवीन भवन में स्थानांतरण किया गया। इस अवसर पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हमीरपुर की सरपंच श्रीमती गीता देवी, जनप्रतिनिधि गोवर्धन लाल जाट मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश जी शर्मा चंद्रप्रकाश जी कुर्मी प्रधानाचार्य सरिता खींची प्रधानाचार्य हमीरपुर जितेंद्र कुमार जैन श्रीराम खारोल एवं गोवर्धन खारोल सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

TONK

TONK – सभी ने मिलकर नए विद्यालय भवन में प्रवेश कर शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरपंच महोदय ने 5100 विकास मे दिया सरपंच गीता जाट ने बताया कि दो कमरे स्थानीय विधायक पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मद से 10 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि नए विद्यालय भवन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के इस स्थानांतरण से विद्यार्थियों को अब अधिक अनुकूल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version