TONK // भाजपा कार्यालय उद्घाटन 27 अप्रैल को, राष्ट्रीय अध्यक्ष व CM भजनलाल शर्मा रहेंगे मौजूद

TONK – भाजपा के टोंक कार्यालय का उद्घाटन 27 अप्रेल को होगा।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने टोंक पहुँचकर व्यवस्था का जायजा लिया।राठोड़ ने सभा स्थल ,हेलीपेड सहित अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया।प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि नितिन नबिन द्वारा भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा।चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 अप्रेल को प्रातः10 बजे टोंक पहुँचकर कार्यालय का उद्घाटन करेंगे व कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहेंगे।

TONK – उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। टोंक से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वर्चुअल माध्यम से अन्य भाजपा जिला कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।नया कार्यालय केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि पार्टी की संस्कृति और भावना कार्यकर्ताओं का केंद्र होगा।उन्होंने कहा कि यह कार्यालय संगठन को सशक्त बनाने और जनता से जुड़ाव का केंद्र बनेगा।उन्होंने इस उद्घाटन को टोंक में पार्टी की यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया।उन्होंने बताया कि कार्यालय उद्घाटन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। चौहान ने बताया कि कार्यालय उद्घाटन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबिन बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां दे दी गई है।कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में शहनाई,कच्छी घोड़ी,भवाई नृत्य,कालबेलिया नृत्य,बधावा गीत,अलगोजा,लंगा पार्टी,कलश सहित अन्य प्रोग्राम होंगे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ